गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 939 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है।
इनमें से जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 115 मेडल मिले।
189 वीरता पुरस्कारों में से सबसे अधिक 134 वीरता पुरस्कारों के द्वारा जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के कर्मियों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस को 115, सीआरपीएफ को 30, आईटीबीपी को 03, बीएसएफ को 02, एसएसबी को 03, छत्तीसगढ़ पुलिस को 10, ओडिशा पुलिस को 09 और महाराष्ट्र पुलिस को 07 के साथ शेष अन्य राज्यों से हैं।
#Police #Kashmir #JammuKashmir

0 टिप्पणियाँ