हालांकि, मंगलवार सुबह और दोपहर में ताजा भूस्खलन के कारण रामबन में कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। भूस्खलन के कारण रामबन में कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पर कुछ हल्के मध्यम मोटर वाहनों को जाने दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि शाम पांच बजे मेहर में फिर से भूस्खलन हुआ और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।
एक यातायात अधिकारी ने कहा कि मेहर में सड़क बंद होने के कारण, जम्मू जाने वाले सैकड़ों वाहन राजमार्ग के रामबन सेरी मरूग और रामसू सेक्टरों के बीच में फंसे रहे।
रामबन और अन्य स्थानों पर जम्मू और श्रीनगर की ओर जाने वाले यातायात बाधित होने की वजह से वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारे देखने को मिली।
पंथयाल में हिमपात और लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने के बाद सोमवार रात राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया था, पिछले सप्ताह राजमार्ग के नाशरी से रामसू स्टार्च तक कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने खबरें आयी थी।
बनिहाल-काजीगुंड, जवाहर सुरंग, बनिहाल रामसू खंड के दोनों किनारों पर भारी बर्फबारी, चंद्रकोट और रामसू के बीच भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पहले ही शुक्रवार से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। भूस्खलन और मौसम में सुधार के बाद रविवार रात फंसे वाहनों के लिए सड़क को आंशिक रूप से खोल दिया गया था।
सोमवार सुबह सरकार ने सिर्फ हल्के मध्यम मोटर वाहनों को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी।
इस बीच, जम्मू की ओर जाने वाले हल्के मध्यम मोटर वाहनों को मेहर भूस्खलन को दरकिनार करते हुए वैकल्पिक मैत्रा-करूल लिंक रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मेहर में हाईवे बंद रहा।
Tag: Srinagar, Srinagar-Jammu, National Highway, Landslide

0 टिप्पणियाँ