कश्मीर में बर्फबारी के चलते बुधवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 37 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने यहां बताया कि पूरे कश्मीर में बर्फबारी और खराब दृश्यता के कारण बुधवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 42 में से 37 उड़ानें रद्द करनी
उड़ान रद्द होने से हवाई अड्डे पर अराजक दृश्य देखने मिला क्योंकि सैकड़ों यात्री फंसे हुए थे।
हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा “हल्की बर्फबारी और कम दृश्यता ने आज हमारे संचालन में बाधा डाली। हमारे पास 42 अनुसूचित उड़ानें थीं लेकिन केवल पांच ही संचालित हो सकीं। अन्य 37 [उड़ानें] रद्द कर दी गईं।"
बर्फबारी के कारण मंगलवार को श्रीनगर हवाईअड्डे से आने-जाने वाला हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
एयरलाइन काउंटरों के बाहर लम्बी-लम्बी कतारें देखी जा सकती थीं, यात्री अपनी उड़ानों को पुनर्निर्धारित करने के लिए लम्बी कतारों में खड़े थे।
कश्मीर में मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी पहले ही जारी की है, एडवाइजरी के अनुसार, 3 जनवरी (देर रात) से 9 जनवरी (दोपहर) तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता हैं।
#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir

0 टिप्पणियाँ