बांदीपोरा,15 जनवरी: सेना और पुलिस का बम निरोधक दस्ता बांदीपोरा, बाग के उस क्षेत्र पर पहुंचा जहां एक बगीचे में आईईडी का पता चला था। बम निरोधक दस्ते के द्वारा बिना किसी को नुकसान पहुंचे उसे निष्क्रिय कर दिया गया।
जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में आतंकी खतरों को बेअसर करने वाले सुरक्षा बलों के द्वारा, एक तलाशी अभियान के दौरान उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भारतीय सेना, पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के द्वारा 10 किलो का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। यह देश भर में मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह से मात्र 11 दिन पहले बरामद हुआ है।
बांदीपोरा पुलिस ने बताया, "पुलिस और भारतीय सेना की एक संयुक्त टीम ने आज उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक आईईडी का पता लगाया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।"
सेना और पुलिस का बम निरोधक दस्ता उस स्थान पर पहुंचा जहां बाग इलाके के एक बगीचे में आईईडी का पता चला था। और उसे बिना किसी नुकसान के निष्क्रिय कर दिया गया।
हालिया अपडेट के अनुसार, संपत्ति को कोई नुकसान या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लेकिन, आईईडी बरामदगी को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
#Bandipora #IED #Bag #Kashmir #Srinagar

0 टिप्पणियाँ