कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण सफेद कंबल से ढका गुलमर्ग

 बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज़ के साथ-साथ श्रीनगर-लेह सड़कें भी बंद हो गई हैं।


श्रीनगर, 27 दिसंबर: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बर्फबारी से बांदीपोरा-गुरेज़ के साथ-साथ श्रीनगर-लेह सड़कों के अलावा माछिल, केरन और करनाह को बंद कर दिया गया है।

शोपियां को पुंछ और राजौरी जिलों से जोड़ने वाले मुगल रोड के साथ-साथ किश्तवाड़-सिंथान रोड भी बंद है।

अधिकारीयों के अनुसार, राजदान टॉप और आसपास के अन्य इलाकों में आज सुबह 3 इंच ताजा बर्फबारी हुई, जिससे बांदीपोरा-गुरेज हाईवे बंद हो गया।

किश्तवाड़-मछियाल 2 इंच, इश्तयारी 3 इंच, मारवाह 3 इंच और वारवान 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई।
कुपवाड़ा की रिपोर्ट में कहा गया है कि माछिल में 5 इंच, जेड गली 7 इंच, फिरकंटोप 6 इंच, और सदाना टॉप 7 इंच, बर्फबारी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जैसा कि अपेक्षित था, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों जगहों के कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी / बारिश हुई।"

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों क्षेत्रों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की हिमपात की संभावना है। "दिसंबर के अंत तक किसी भी बड़े हिमपात का कोई पूर्वानुमान नहीं है।"

#Kashmir #Srinagar #jammuKashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ