जम्मू-कश्मीर 29 दिसम्बर: पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हाल ही में एक समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस को ऑपरेशन कमांड व्हीकल्स (ओसीवी) के उन्नत वर्जन ब्लैक पैंथर नामक बुलेट प्रूफ वाहनों को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को समर्पित किया।
अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि नवीनतम तकनीक और निगरानी सेटअप से लैस ब्लैक पैंथर के वाहनों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए पुलिस बल में शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां एक समारोह में ऑपरेशन कमांड व्हीकल्स (ओसीवी) के उन्नत संस्करण को ब्लैक पैंथर के नाम से जम्मू-कश्मीर पुलिस को समर्पित किया।
माना ये जा रहा है की कुछ महीनो में पुलिस पर आतंकवादियों द्वारा ऐसे हमले हुए है जिसमे बुलेट प्रूफ वाहनों की अधिक जरुरत समझी गयी। इन वाहनों के आने से पुलिस अधिक मुस्तैदी के साथ अपना काम कर सकती है।
अधिकारियों ने कहा कि वाहन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं, सीसीटीवी कैमरे, पीटीजेड कैमरा, 360 डिग्री व्यू कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फ्लैशलाइट, उन्नत चिकित्सा किट, पावर बैकअप और अन्य निगरानी और सुरक्षा प्रणालियों से लैस हैं।
The Director General of Police J&K Shri Dilbag Singh today dedicated operations Command vehicles, equipped with upgraded modern technology and with additional safety features to Jammu and Kashmir Police in a flag off ceremony held at District Police Lines #Jammu today. pic.twitter.com/QpVRs4Uqs5
— J&K Police (@JmuKmrPolice) December 28, 2021
डीजीपी ने कहा कि इन वाहनों की मदद से पुलिस किसी भी संदिग्ध स्थान की प्रभावी तरीके से निगरानी कर सकेगी। इन वाहनों के आने से जम्मू कश्मीर पुलिस को और अधिक बल मिला है।
#Kashmir #JAmmuKashmir #Srinagar

0 टिप्पणियाँ