श्रीनगर के सौरा में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने की फायरिंग, 'जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आतंकवादी'

 एक रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय एसपी हजरतबल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सौरा में चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी।

श्रीनगर, 21 दिसंबर: आज शाम श्रीनगर में वाहन सवार आतंकवादियों ने  श्रीनगर के सौरा इलाके में एक पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर जो पुलिस चौकी में वाहनों की जाँच कर रही थी, पर वाहन सवार आतंकवादियों ने फायरिंग की।  जवाबी कारवाही तुरंत होने के कारण आतंकवादी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाए, किन्तु वे भागने में सफल रहे। कहा जा रहा है की जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी को गोली लगी है पर सभी सुरक्षा बल कुशल है। 


रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय एसपी हजरतबल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सौरा में चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी।

श्रीनगर में हो रहे सुरक्षा बलों पर हमले की वजह से चौकसी बढ़ा दी गयी है। लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।  


“आतंकवादियों ने संयुक्त पार्टी पर गोलीबारी की जिसमें किसी भी पुलिस या सीआरपीएफ के जवानों का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। जवाबी कार्रवाई में संभवत: एक आतंकवादी घायल हो गया है, लेकिन वह भाग निकला।"


वाहन सवार आतंकवादियों की खोज की जा रही है।

Tag: Srinagar, Jammu Kashmir, Srinagar, Jammu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ