जम्मू: जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) 15 कोर, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने मंगलवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। जीओसी तथा उपराज्यपाल बैठक मीडिया में आयी खबरों के अनुसार घाटी की सुरक्षा को लेकर थी।
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में सेना की भूमिका की सराहना की और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुरक्षा बलों और नागरिक प्रशासन के बीच घनिष्ठ तालमेल बनाए रखते हुए महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाने की सलाह दी।
उपराज्यपाल ने सुरक्षा के हालतों का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा बालों की सराहना की। उन्होंने ने कश्मीर घाली में नागरिक प्रशासन और सेना के बीच बेहतर तालमेल के साथ कश्मीर घाटी की सुदृण सुरक्षा बनाये रखने के लिए धन्यवाद दिया।
जीओसी ने उपराज्यपाल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों और उनके प्रभावी प्रबंधन पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कश्मीर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। और सुरक्षा बल उसे बखूबी निभाते रहेंगे।
Tag: Kashmir, Jammu Kashmir, Srinagar, Army, CRPF, POLICE, BSF

0 टिप्पणियाँ