सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

 

सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को पंजाब के गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक इलाके में बसंतर चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

 बीएसएफ के बयान के मुताबिक जब घुसपैठिया कंटीले बाड़ को तोड़ने की कोशिश कर रहा था तभी उनके जवानों ने उस घुसपैठिए को चुनौती दी।चुनौती को अनदेखा करने पर जवानो को फायर खोलना पड़ा जिससे घुसपैठिया वही ढेर हो गया।  

इसी बीच बसंतर चौकी के पास एक ड्रोन नजर आया। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दी है। यह जाँच की जा रही है कि क्या ड्रोन ने कोई आपत्तिजनक सामग्री या हथियार तो नहीं गिराया है।

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास डेरा बाबा नानक इलाके से सोमवार को एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है।

रविवार की रात, बीएसएफ ने गुरदासपुर इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन को देखा और पांच राउंड फायरिंग की, जिससे उसे पाकिस्तान लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लगातार पाकिस्तान ड्रोन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऐसी हरकत करने की कोशिश करता रहता है। जवानो की मुस्तैदी के कारण उसकी हर योजना हमेसा विफल होती रहती है। 

Tag: Panjab, BSF, Kashmir, Srinagar, Jammu Kashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ