खराब मौसम अक्सर जमीनी और हवाई परिवहन में व्यवधान पैदा करता है क्योंकि धुंध की स्थिति के कारण दूर दृश्यता कम हो जाती है।
श्रीनगर: घाटी में ठंड और शुष्क मौसम की स्थिति के बीच, 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि, जिसे कश्मीर में “चिल्लई कलां” कहा जाता है, मंगलवार से शुरू हो रहा है।
इस अवधि के दौरान बर्फबारी की अधिकतम संभावना के साथ, तापमान भी शून्य से नीचे बना रहता है। जनवरी के अंत में समाप्त होने वाली चिल्लई कलां के दौरान कश्मीर घाटी पूरी तरह से कड़ाके की सर्दी के आगोश में समा जाती है। इस दौरान कश्मीर की सुंदरता में चार चाँद लगाने वाली डल झील भी जमने लगती है।
सबसे ठंडी सर्दियों की अवधि के दौरान ग्रीष्मकालीन कश्मीर की राजधानी श्रीनगर सहित अन्य हिस्सों में दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। वही रात का तापमान शून्य से नीचे बना रहता है।
खराब मौसम के कारण अधिकतर सड़क व हवाई यातायात बाधित रहता है क्योंकि इन्ही दिनों के दौरान वातावरण में धुंध की अधिकता भी पायी जाती है, जिसके कारण दूर दृश्यता काम हो जाती है।
Tag: Kashmir, Srinagar, Jammu, Jammu Kashmir, winter, Cold

0 टिप्पणियाँ