पीएजीडी ने परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट को 'विभाजनकारी' बताया, कहा नए साल के दिन करेंगे विरोध प्रदर्शन

 आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर पीएजीडी ने आरोप लगाया, "लोगों को विभाजित करने के लिए भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है और अगर इसे लागू किया जाता है तो जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली के बीच और अधिक दरार पैदा होगी"।


श्रीनगर, 21 दिसंबर: पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने मंगलवार को परिसीमन आयोग द्वारा जम्मू क्षेत्र में छह सीटों को जोड़ने के प्रस्ताव को कश्मीर घाटी में “विभाजनकारी” करार दिया, जिसके खिलाफ संगठन 1 जनवरी, 2022 को विरोध प्रदर्शन करेगा। 

परिसीमन आयोग ने मंगलवार को जम्मू क्षेत्र के लिए छह और कश्मीर के लिए एक अतिरिक्त विधानसभा सीटों का प्रस्ताव रखा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 16 निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित किया।

समाचार एजेंसी केएनओ के अनुसार, पीएजीडी के विरोध की घोषणा नेताओं ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक करने के बाद जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की थी।

पीएजीडी के प्रवक्ता एमवाई तारिगामी ने कहा 


परिसीमन आयोग के प्रस्ताव में "जनगणना सहित परिसीमन के संवैधानिक ढांचे की दुर्भाग्य से अनदेखी की गई है" जबकि देश भर में नए सिरे से जनगणना के अनुसार परिसीमन किए जाने की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा "जनसंख्या के अनुसार परिसीमन के दौरान कुछ मानदंड होने चाहिए और इसके लिए बने कानूनों का पालन किया जाना चाहिए।"

पीएजीडी के सदस्यों ने कहा कि परिसीमन आयोग का प्रस्ताव "लोगों की इच्छा और रुचि के अनुसार नहीं है यह केवल क्षेत्रीय तथा सामुदायिक आधार पर विभाजन करने का सिर्फ एक कदम है"।

आयोग की मसौदा रिपोर्ट, पीएजीडी ने आरोप लगाया, "लोगों को विभाजित करने के लिए भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है और अगर इसे लागू किया जाता है तो जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली के बीच और अधिक दरार पैदा करेगी "।
 
नेताओं ने कहा कि प्रस्ताव के खिलाफ समूह 1 जनवरी 2022 को कश्मीर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगे।

Tag: Jammu, Jammu Kashmir, Srinagar, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ