दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सिपाही को मारी गोली, घायल

 दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बंदज़ू इलाके में रविवार शाम को आतंकवादियों ने सिपाही को उसके आवास के पास गोली मार कर फरार हो गए।

श्रीनगर 19 दिसंबर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बंदज़ू इलाके में रविवार शाम एक पुलिसकर्मी को उसके आवास के पास आतंकवादियों ने गोली मार दी।

कश्मीर ज़ोन पुलिस के आधिकारिक ट्विटर से कहा गया, "आज लगभग 1910 बजे, पुलवामा पुलिस को पुलवामा के बंदज़ू इलाके में एक आतंकी अपराध की घटना के बारे में सूचना मिली, जहाँ आतंकवादियों ने एक पुलिस कर्मी पर गोलीबारी की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरी तयारी के साथ आतंकी वारदात के स्थल पर पहुँचे।" पुलिस प्रवक्ता ने कहा  घायल सिपाही का नाम मुश्ताक अहमद वागे पुत्र गुलाम मोहम्मद वागे है। वह बंदज़ू , पुलवामा के रहने वाले है।  

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "इस आतंकी घटना में उन्हें कई गोली लगी है, उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।"

एक अधिकारी के द्वारा मीडिया को बताया गया कि "पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।" 

#Kashmir #Pulwama #JammuKashmir #Srinagar #Jk

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ