आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार खालिद ने 2016 में घुसपैठ की थी
श्रीनगर 19 दिसंबर: पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के हरवन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर संगठन से जुड़े पाकिस्तान के कराची निवासी सैफुल्ला उर्फ अबू खालिद उर्फ शवाज के रूप में की।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार खालिद ने 2016 में घुसपैठ की थी और तब से वह हरवन के इलाके में सक्रिय था।
आईजीपी कश्मीर ने एक बयान में कहा "श्रीनगर एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी की पहचान सैफुल्ला, अबू खालिद, शवाज़ के रूप में हुई जो कराची (पाकिस्तान) का निवासी था उसका सम्बन्ध प्रतिबंधित टेरर संगठन लश्कर से था। उसने 2016 में घुसपैठ की और हरवन के क्षेत्र में सक्रिय था तथा कई आतंकी अपराधों में शामिल था।"
#SrinagarEncounterUpdate: Killed #terrorist identified as Saifulla @ Abu Khalid @ Shawaz, resident of Karachi (#Pakistan), affiliated with proscribed #terror outfit LeT. He infiltrated in 2016 & was active in general area of Harwan & involved in several terror crimes: IGP Kashmir https://t.co/Ds9xoSXGCg
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 19, 2021
कश्मीर ज़ोन पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल में कहा गया कि पिछले 33 दिनों में श्रीनगर शहर में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं।
"03 पाकिस्तानी आतंकवादी श्रीनगर सिटी में 33 दिनों के भीतर मारे गए। वे पुलिस/एसएफ पर हमलों और नागरिक हत्याओं सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने के लिए नाकाम कोशिश, खासकर श्रीनगर शहर में कर रहा है।"
03 #Pakistani #terrorists killed in #SrinagarCity within 33days. They were involved in several terror crimes including attacks on Police/SFs & civilian killings. It shows that Pakistan is hell-bent to disturb peace in Valley especially in Srinagar City: IGP Kashmir@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) December 19, 2021
#Kashmir #JammuKashmir #Jammu #Jk #Srinagar

0 टिप्पणियाँ