एक बयान में, पुलिस ने कहा कि “राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों के बारे में विशेष जानकारी पर, पुलवामा पुलिस ने 55 आरआर तथा सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन की सहायता से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी सहयोगी को आश्रय, रसद और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने में शामिल संगठन को गिरफ्तार किया गया। अवंतीपोरा और त्राल क्षेत्रों में उग्रवादियों को हथियारों/गोला-बारूद तथा आतंकवादियों को विस्फोटक सामग्री और परिवहन जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने में उनकी मदत करते थे।”
Pulwama Police arrested 02 terrorist associates of JeM outfit with assistance of 55 RR & 182 Bn.CRPF. Incriminating material and Ammunition recovered from their possession. Case under relevant sections of law has been registered at PS Litter. @JmuKmrPolice
— Pulwama Police (@ssppul) December 20, 2021
बयान के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी साथियों की पहचान उमर रमजान पुत्र मुहम्मद रमजान वानी निवासी ब्रबंदिना और जाविद अहमद माला पुत्र अली मुहम्मद निवासी खेलन के रूप में हुई है।
बयान में कहा गया है “उनके पास से जेईएम संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
Tag: Pulwama, Kashmir, Jammu Kashmir, Srinagar, Terrorist

0 टिप्पणियाँ