गांव में आज तक पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का था अभाव।
श्रीनगर: कुपवाड़ा टेरियर्स ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव सिंगरुनपति वारसुन में एक नवनिर्मित जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया।
सेना ने इस बुनियादी विकास परियोजना को पानी की आपूर्ति की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने और ऑपरेशन सद्भावना के दायरे में इस दूरदराज के गांव के योग्य निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से शुरू किया था।
आजादी के करीब 75 साल बाद गांव के निवासियों को जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधा का उन्हें लाभ मिला।
कुपवाड़ा टेरियर के सीओ कर्नल स्वराज भट्टाचार्य ने 1500 मीटर लंबी जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इससे सुदूर सिंगरुनपति गांव में रहने वाले लगभग 60 वंचित परिवारों को इस परियोजना से मिलेगा लाभ।
गांव में आज तक पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।
उद्घाटन समारोह के अलावा, कुपवाड़ा टेरियर्स ने इस कार्यक्रम का उपयोग एक चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए किया ताकि चल रहे कठोर सर्दियों में बुजुर्गों, जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
Tag: Jammu Kashmir, Kashmir, Srinagar, Jk, Kupwara

0 टिप्पणियाँ