पेशावर Cantonment में LeT का कथित Markaz: पाक सैन्य प्रतिष्ठान और आतंकी नेटवर्क

 


पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक गंभीर दावे ने एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे और सैन्य प्रतिष्ठानों के बीच कथित संबंधों को चर्चा में ला दिया है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार पेशावर Cantonment के भीतर LeT का “Markaz Taqwa” मौजूद है, जहां संगठन से जुड़ी गतिविधियों और धार्मिक indoctrination  है। इस दावे के समर्थन में सैटेलाइट इमेजरी  भी है।

यह इसलिए गंभीर है क्योंकि LeT कोई सामान्य संगठन नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। अमेरिका के National Counterterrorism Center के अनुसार LeT पाकिस्तान में स्थित एक आतंकवादी संगठन है जिसका जम्मू-कश्मीर और भारत में कई आतंकी हमलों से संबंध रहा है।

पेशावर Cantonment जैसे सैन्य क्षेत्र में LeT से जुड़े किसी Markaz की मौजूदगी स्वाभाविक रूप से पाकिस्तान की आतंकवाद-रोधी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। यदि किसी प्रतिबंधित संगठन का केंद्र सैन्य प्रतिष्ठान के भीतर संचालित है तो यह केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि राज्य की जवाबदेही और आतंकवाद के खिलाफ घोषित नीतियों की विश्वसनीयता से जुड़ा  है।

यह मामला उस व्यापक पृष्ठभूमि में भी देखा जा रहा है जिसमें LeT के प्रमुख ठिकानों की मौजूदगी पाकिस्तान में पहले भी सामने आती रही है। 2025 में Muridke स्थित Markaz-e-Taiba को लेकर व्यापक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग हुई थी। Hindustan Times के अनुसार यह LeT का मुख्यालय रहा है और वहां प्रशिक्षित आतंकवादियों का संबंध भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों से है।

सैटेलाइट इमेजरी ने भी आतंकवादी infrastructure की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसी imagery से किसी परिसर की location और physical structures का अध्ययन किया जा सकता है लेकिन किसी भवन के वास्तविक उपयोग और उसके operational control को स्थापित करने के लिए अन्य स्वतंत्र प्रमाण भी महत्वपूर्ण होते हैं।

पेशावर से जुड़ा यह bat इसलिए भी अहम है क्योंकि यह LeT के नेटवर्क और पाकिस्तान के सुरक्षा ढांचे को लेकर लंबे समय से चले आ रहे सवालों को फिर सामने लाता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लंबे समय से पाकिस्तान से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा करता रहा है।

 उपलब्ध रिपोर्ट में किए गए दावे स्वतंत्र जांच से पुष्ट होते हैं तो यह पाकिस्तान की counter-terrorism commitments, सैन्य प्रतिष्ठानों की निगरानी और आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर अंतरराष्ट्रीय प्रश्न पैदा करेगा।

पेशावर का यह मामला इसलिए केवल एक Markaz की कहानी नहीं है—यह उस बड़े सवाल की ओर इशारा करता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रतिबंधित संगठनों को वास्तव में कितनी जगह और कितनी निगरानी के साथ संचालित होने दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ