वह यहां कश्मीर विश्वविद्यालय के मेगा एलुमनाई मीट 2025 को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने यहां कहा, "मैंने देखा है कि जम्मू-कश्मीर के लोग बेहद सकारात्मक हैं। वे प्रगति करना चाहते हैं और उन्होंने रास्ता दिखाया है।"
वह यहां कश्मीर विश्वविद्यालय के मेगा एलुमनाई मीट 2025 को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि ‘‘अराजक तत्व’’ समय-समय पर जम्मू-कश्मीर में शांति को भंग करने का प्रयास करते हैं।
रिजिजू ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि कश्मीर विश्वविद्यालय के सभी पूर्व छात्रों में जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए सही दिशा तय करने की शक्ति है।
उन्होंने कहा, "यह विश्वविद्यालय अब तक जितना कर पाया है, उससे कहीं ज़्यादा कर सकता है। क्योंकि हम अल्पसंख्यक तत्वों को यूँ ही दरकिनार नहीं कर सकते, जिन्हें हम हाशिये पर मानते हैं। क्योंकि समाज में समस्याएँ पैदा करने के लिए कुछ नकारात्मक तत्वों द्वारा बस कुछ ही प्रयास काफ़ी होते हैं।" मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे “हमारे देश के बाहर से आने वाले” नकारात्मक तत्वों को कोई स्थान न दें।
0 टिप्पणियाँ