अधिकारियों ने बताया कि दो महिला यात्रियों - खोत्रा की इंशा फातिमा (26) और फतेहपुर की फरजंद बेगम (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे चट्टियारी-चिंगस इलाके में उस समय हुआ जब राजौरी से जम्मू जा रहा टेम्पो ट्रैवलर एक मिनी लोड कैरियर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतकों की पहचान इंशा फातिमा (26), निवासी खोत्रा और फरजंद बेगम (50), निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, घायलों में फरजंद बेगम के पति मोहम्मद इकबाल और बेटी राफिया इकबाल भी शामिल हैं। सात घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक व्यक्ति और उसका नाबालिग भतीजा सैन्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ