कुपवाड़ा पहुंचने के बाद दोनों मरीज श्रीनगर पहुंचने के लिए एम्बुलेंस में सवार हो गए
कुपवाड़ा, 03 मार्च : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अधिकारियों ने रविवार दोपहर बर्फ से घिरे करनाह से दो गंभीर मरीजों को हवाई मार्ग से निकाला और सुनिश्चित किया कि उन्हें विशेष उपचार मिले।
निकासी अभियान के दौरान खारवापरा के 15 वर्षीय रोहेल मीर तथा कोना गबरा की 18 महीने की बीबी सना को उप जिला अस्पताल (एसडीएच) करनाह के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट किया गया। कुपवाड़ा पहुंचने के बाद दोनों मरीज श्रीनगर पहुंचने के लिए एंबुलेंस में सवार हो गए।
इस बीच, करनाह, केरन, माछिल और अन्य ऊंचे इलाके लगातार पांचवें दिन भी जिला मुख्यालय से कटे रहे, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

0 टिप्पणियाँ