उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ भी बातचीत की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन और नागरिक-सैन्य तालमेल से संबंधित विषयों पर चर्चा की
जम्मू, 03 जनवरी : जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राजौरी और पुंछ के जुड़वां सीमावर्ती जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ अग्रिम इलाकों का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ भी बातचीत की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन तथा नागरिक-सैन्य तालमेल से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा मजबूत भारत के निर्माण में इनके महत्व पर बल दिया।
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा, "व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी के साथ सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए पुंछ तथा राजौरी में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया।"
लेफ्टिनेंट जनरल सचदेवा ने शांति के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सैनिकों की सराहना की तथा उनसे सतर्कता बनाये रखने का आग्रह किया।

0 टिप्पणियाँ