उन्होंने बताया कि दुर्घटना रात के समय हुई।

पुलिस ने बताया कि वाहन (जेके17-ए 8709) गुलाबगढ़ से मस्सू जा रहा था और किश्तवाड़ जिले में गुलाबगढ़-पद्दार संपर्क मार्ग पर सन्यास इलाके में सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग दुर्घटना के बाद से लापता हैं।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना रात के समय हुई।
रविवार की सुबह, उस क्षेत्र से गुजर रही एक महिला ने कई सौ फीट गहरी खाई में क्षतिग्रस्त वाहन को देखा तथा स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने रविवार की सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे तथा चार शवों को नदी के तटबंध से बाहर निकाला तथा पहचान के लिए उन्हें निकटवर्ती अथोली अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद चारों के शव अंतिम संस्कार के लिए उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिए गए।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा विधायक पद्दार नागसेनी, सुनील शर्मा, उपायुक्त (डीसी) किश्तवाड़ राजेश शवन और उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पद्दार, अमित भगत ने भी दुर्घटनास्थल का दौरा किया।
केद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जो क्षेत्र के सांसद भी हैं, ने किश्तवाड़ जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा।
इस बीच, पुलिस वाहन के चालक और मालिक सहित दो लापता व्यक्तियों के बारे में जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ