श्रीनगर के दाचीगाम जंगलों में मुठभेड़ शुरू

मुठभेड़ स्थल पर एक शव मिला, अभियान जारी : शीर्ष पुलिस अधिकारी


श्रीनगर, 03 दिसम्बर : पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के दाचीगाम जंगलों में मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के संदिग्ध स्थान पर पहुंचने के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र में एक शव देखा गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया, "दाचीगाम के जंगलों के ऊपरी हिस्से में एक शव पड़ा है। लेकिन पहचान की पुष्टि में कुछ समय लगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ