जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 211 किलोग्राम अफीम के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

उधमपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है

जम्मू, 02 दिसम्बर : पुलिस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक ट्रक चालक को 200 किलोग्राम से अधिक अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने जखनी में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक को रोका और तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि तलाशी में आठ बोरों में 211 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

मोहम्मद हनीफ नामक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन और प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर ली गई।

उधमपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ