लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एवीएसएम, एसएम, जीओसी, चिनार कोर ने जे ए के एल आई रेजिमेंट सेंटर का दौरा किया


श्रीनगर 07 जून : लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एवीएसएम, एसएम, जीओसी, चिनार कोर ने 06 जून 2024 को जम्मू तथा कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर, श्रीनगर का दौरा किया तथा केंद्र में प्रशासनिक दक्षता और प्रशिक्षण के संचालन की समीक्षा की। अपने दौरे के दौरान, जीओसी ने रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैनिकों और अग्निवीरों से बातचीत की। उन्होंने सभी रैंकों के व्यावसायिकता तथा प्रतिबद्धता के प्रयासों की सराहना की और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। जीओसी, चिनार कोर ने 'लोसार ब्लॉक अग्निवीर अक्सन' का भी उद्घाटन किया, जो आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ