पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादि मारे गए, मारे गए आतंकवादियों में शीर्ष लश्कर कमांडर रियाज डार भी शामिल

रियाज अहमद डार सबसे पुराने जीवित आतंकवादियों में से एक था और पिछले आठ वर्षों से सक्रिय था


श्रीनगर, 03 जून : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सोमवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर रियाज अहमद डार और उसका सहयोगी मारा गया।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को जानकारी दी कि पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि रियाज अहमद डार सबसे पुराने जीवित आतंकवादियों में से एक था और पिछले आठ वर्षों से सक्रिय था।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है, क्योंकि रियाज कई आतंकवाद मामलों में वांछित था।

इससे पहले पुलिस तथा सेना की संयुक्त टीम ने निहामा में घेराबंदी तथा तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक्स पर एक बयान में पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मुठभेड़ स्थल से दो शव बरामद किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ