ग्रेटर कैलाश हत्याकांड मामले में पुलिस ने 3 स्थानों पर छापेमारी की

एसआईटी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं: पीड़ित परिवार


जम्मू, 9 मई : जम्मू पुलिस ने गुरुवार को ग्रेटर कैलाश हत्याकांड के आरोपियों तथा उनके सहयोगियों के तीन ठिकानों पर एक साथ छापे मारे।

अदालत के आदेश पर छन्नी में शेख महमूद, बिश्नाह में पुरुषोत्तम सिंह तथा गंग्याल में रविन्द्र गुप्ता के ड्राइवर के घर की तलाशी ली गई।

पुलिस ने कहा कि छापेमारी “अपराध की जड़ तक पहुंचने के संकल्प” का हिस्सा थी।

पुलिस ने कहा, "अब तक की गई छापेमारी में जमीन के सौदे तथा बिक्री से जुड़े 60 से ज़्यादा दस्तावेज़ तथा कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, ताकि आगे की जांच की जा सके।"

इसमें कहा गया है, की "यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि रविंदर गुप्ता का ड्राइवर पिछले कई सालों से उनके साथ जुड़ा हुआ है, जो कथित तौर पर अवैध लाभ के लिए एक माध्यम बन गया है।"

इस बीच, ग्रेटर कैलाश में संपत्ति विवाद को लेकर हुई झड़प में मारे गए अवतार सिंह के परिवार के सदस्यों ने दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे मामले की जांच कर रही जे के पी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के कामकाज से संतुष्ट हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीड़ित परिवार के साथ मौजूद पूर्व डीडीसी सदस्य टीएस टोनी ने कहा कि परिवार सीबीआई जांच नहीं चाहता। परिवार ने कहा, "एसआईटी को अपनी जांच पूरी करने दें।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ