रामबन, 15 अप्रैल : लगातार बारिश के बाद, कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग, सोमवार शाम को रामसू और बनिहाल के बीच किश्तवाड़ी-पठार क्षेत्र में ताजा भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया।
अधिकारियों ने कहा, "सोमवार दोपहर रामबन जिले में राजमार्ग के रामसू और बनिहाल सेक्टर के बीच किश्तवाड़ी-पठार में ताजा भूस्खलन और पत्थर गिरने से सड़क अवरुद्ध हो जाने के बाद राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों का आवागमन शाम करीब पांच बजे रोक दिया गया।"
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा, "बारिश रुकने के बाद ही सड़क मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।"
भारी बारिश के बीच किश्तवाड़ी-पठार में सड़क अवरुद्ध होने के कारण श्रीनगर और जम्मू के बीच कई स्थानों पर सैकड़ों वाहन रुक गए।

0 टिप्पणियाँ