पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टुकड़ी ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान रोहेल अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला थोकर निवासी नुली पोशवारी शोपियां के रूप में हुई, जो 08 दिसंबर, 2023 से अपने घर से लापता था।
सुरक्षा बलों ने उसके कब्जे से 01 एके 56 राइफल, 02 एके 56 मैगजीन, 60 राउंड एके गोला बारूद, 05 चीनी ग्रेनेड, 01 पिस्टल लॉक, 02 पिस्टल मैगजीन और 26 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इस बरामदगी ने निस्संदेह हिंसा की संभावित गतिविधियों को रोका है और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आतंकवा
दी की गतिविधियों के बारे में आगे की जांच कर रही है।


0 टिप्पणियाँ