एलओसी पर सेना के जवानों ने मनाई दिवाली

राजौरी, 13 नवंबर : रोशनी का त्योहार, दीपावली जिसे दिवाली भी कहा जाता है, राजौरी तथा पुंछ जिलों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।

सेना के जवानों ने भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मोमबत्तियां तथा दीये जलाकर त्योहार मनाया।
त्योहार से पहले जुड़वां जिलों के बाजार खरीदारों से गुलजार रहे, जबकि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जश्न देखा गया।
पटाखे फोड़ने के अलावा, लोगों ने शांति तथा सद्भाव की प्रार्थना करते हुए मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की।

कई स्थानों पर, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों द्वारा सामुदायिक समारोह भी आयोजित किए गए। वे एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते नजर आए।
इस बीच, राजौरी तथा पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों ने भी मोमबत्तियां और दीये जलाकर तथा मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर प्रार्थना करके दिवाली मनाई।
नियंत्रण रेखा पर तैनात रहने के अलावा, सैनिक रेजिमेंटल और कंपनी स्तर पर भी एकत्र हुए। उन्होंने दिवाली के उत्सव के दौरान प्रार्थनाएं कीं।
राजौरी पुलिस ने रविवार को प्रकाश का त्योहार उत्साह तथा उमंग के साथ मनाया।
एसएसपी राजौरी अमृतपाल सिंह के आदेश पर जिला पुलिस लाइन राजौरी में दिवाली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में, एसएसपी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिशा हाउस राजौरी का दौरा किया और वहां रहने वाले बच्चों के बीच कपड़े और अन्य उपयोगी सामान वितरित किए।

0 टिप्पणियाँ