शोपियां, 14 नवंबर : ड्रग तस्करों को पकड़ने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए, पुलिस ने मंगलवार सुबह एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 4.5 किलोग्राम चरस तथा नकदी बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तनु श्री ने समाचार एजेंसियों को बताया कि पुलिस ने मल्हौरा गांव में फारूक अहमद कोका के घर पर छापा मारा तथा 4.5 किलोग्राम चरस बरामद की।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के आवास से 45 लाख रुपये नकद बरामद किये गये।

एसएसपी ने कहा कि आरोपी ने अपने गौशाला, दुकान तथा आवास में तस्करी का सामान और नकदी छिपा रखी थी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। 

एसएसपी ने कहा “पुलिस नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल लोगों को नहीं बख्शेगी। हम माता-पिता से अपने बच्चों पर नज़र रखने की अपील करते हैं”।