'एलओसी के पार 16 लॉन्चिंग पैड अब भी सक्रिय'

कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों का दौरा करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, डीजीपी ने कहा कि पीओके में इस डिवीजन के सामने 16 लॉन्चिंग पैड अभी भी सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के इस पार भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
सिंह ने कहा कि हर साल सर्दी शुरू होने से पहले आतंकवादी इस तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं लेकिन सतर्क बल हर बार उनकी कोशिश को नाकाम कर देते हैं।
उन्होंने कहा, "अगर कोई भी आतंकवादी इस तरफ सफलतापूर्वक घुसपैठ करता है, तो उसे अंदरूनी इलाकों में मौत का स्वाद चखना पड़ता है।"
डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या हाल के वर्षों की तुलना में काफी कम है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग शांति तथा विकास में विश्वास करते हैं और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ