अफगान भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हुई काबुल

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आये ।

अफगानिस्तान 8अक्टूबर अफगानिस्तान के हेरात तथा  अन्य पश्चिमी प्रांतों में आये शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के Aअनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आये  प्रभावित प्रांतों में हेरात के अलावा बदगीस तथा फराह भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहले कहा था कि बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गये  हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ