श्रीनगर, 25 सितंबर : सेना के चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई तथा पुलिस महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर, दिलबाग सिंह ने सोमवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की सह-अध्यक्षता की।
सेना ने कहा कि बैठक बादामी बाग छावनी- सेना के 15 कोर मुख्यालय में आयोजित की गई थी। “चिनारकॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई तथा डीजीपी जम्मू-कश्मीर, श्री दिलबाग सिंह ने आज बीबी कैंट, श्रीनगर में खुफिया एजेंसियों तथा सुरक्षा बलों को शामिल करने के लिए एक बहु-एजेंसी कोर ग्रुप बैठक की सह-अध्यक्षता की।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई तथा सीआई/सीटी ग्रिड को बढ़ाने के लिए कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया,''।


0 टिप्पणियाँ