आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हंदवाड़ा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद : पुलिस


श्रीनगर, 16 सितंबर : कुपवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हंदवाड़ा इलाके में सेना तथा सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया तथा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा, "16 सितंबर 2023 को सेना की 21आरआर, हंदवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ 92 बीएन की पार्टियों द्वारा वाडर बाला में एक तलाशी अभियान के दौरान हथियारों तथा गोला-बारूद के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।"

बयान के अनुसार, बरामद हथियार तथा गोला-बारूद में 2 एके-47, 1 एके-56, 16 एके मैगजीन, 328 एके राउंड, 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 3 पिस्टल राउंड, 1 यूजीबीएल तथा 4 यूजीबीएल राउंड शामिल हैं।

बयान में आगे कहा गया है, “इसके संबंध में, यूएपीए तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में एफआईआर संख्या 208/2023 दर्ज की गई है तथा आगे की जांच की जा रही है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ