आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए उरी मे सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

यह आतंकवादी एल ओ सी पार कर जम्मू और कश्मीर मे शांति भंग करना चाहते थे।


श्रीनगर, 16 सितंबर 2023 : भारतीय सेना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया खुफिया एजेंसियों को एलओसी पार से घुसपैठ की योजना बना रहे आतंकवादी समूहों के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। इनपुट के आधार पर, क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी तथा निगरानी ग्रिड को कड़ा कर दिया गया तथा घात लगाकर हमला किया गया।

उरी सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने दिन के शुरुआती घंटों में आतंकवादियों के एक समूह को हथलंगा नाला पर नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते देखा। सैनिको द्वारा दो घंटे की गोलीबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। लेकिन अन्य दो आतंकवादि वहां से निकलने में कामयाब रहे। तुरन्त इलाके की घेरा बन्दी कर तलाशी अभियान चलाया।

आतंकवादियों की तलाश करते समय, एक आतंकवादी ने छिपकर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्यवाही मे सेना दूसरा आतंकवादी भी 1230 बजे तक मार गिराया और मौके से उसका शव भी बरामद कर लिया गया। तीसरा आतंकवादी भी शामिल था जिसे एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की पोस्ट से गोलीबारी का समर्थन प्राप्त था। तीसरा आतंकी एलओसी पर दुश्मन की तरफ गिर गया। जब ऑपरेशन चल रहा था तो तीसरे आतंकवादी के ठिकाने का पता लगाने के लिए क्वाड कॉप्टर भी उड़ाया गया था। हालाँकि, निकटवर्ती पाकिस्तानी सेना की चौकी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने तथा एलओसी के पार घुसपैठ करने में आतंकवादियों की सहायता करने के प्रयास करते हुए क्वाड कॉप्टर पर गोलीबारी की।

भारतीय सेना और जेके पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन आठ घंटे तक चला, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। दो एके सीरीज राइफलें, एक पिस्तौल, सात हथगोले, एक आईईडी, 46,000/- रुपये नकद (भारतीय मुद्रा), 6000/- रुपये नकद (पाक मुद्रा) और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए। इस ऑपरेशन ने एक बार फिर आतंकवाद का समर्थन करने तथा कश्मीर में सामान्य स्थिति और प्रचलित शांति को बाधित करने के इरादे से पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादे को उजागर किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ