अनंतनाग के लारकीपोरा में वाहन के अंदर रहस्यमय विस्फोट से 4 लोग घायल


अनंतनाग, 27 सितंबर : अनंतनाग जिले के डोरू के लारकीपोरा इलाके में बुधवार को एक वाहन के अंदर एक रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने समाचार एजेंसीयो को बताया कि विस्फोट आज सुबह एक स्थानीय बाजार के पास हुआ, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई।

गैर-जेके निवासियों के रूप में पहचाने गए घायल व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विस्फोट की प्रकृति की जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे है आगे की जाँच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ