
पुंछ, 6 अगस्त: समाज के सभी वर्गों के बीच एकता तथा गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में, उपायुक्त यासीन एम चौधरी ने पुंछ जिले में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
अभियान का उद्देश्य भारत की समृद्ध विरासत तथा देशभक्ति की भावना का जश्न मनाना है, जिसमें स्वतंत्रता दिवस 2023 के प्रमुख कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के महत्व पर जोर दिया तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में अमृत सरोवरों, पंचायत घरों, पार्कों तथाअन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्मारक पट्टिकाएं लगाने के निर्देश दिए।
अभियान की प्रभावी निगरानी तथा गतिविधियों सुनिश्चित करने के लिए, सहायक आयुक्त विकास तथा संबंधित खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को क्रमशः जिला तथा ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

0 टिप्पणियाँ