कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, आतंकवादी मारा गया: पुलिस

आपत्तिजनक सामग्री, हथियार तथा  गोला-बारूद बरामद।

श्रीनगर, 6 अगस्त : पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि सेना तथा  पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास को विफल कर दिया।  सेना तथा कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार तथा  गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान जारी है।

घुसपैठ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ