तकनीकी टीमों के साथ-साथ पुलिस तथा सेना के बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है

रजौरी,, 22 अगस्त : अधिकारियों ने नियाली मंजाकोटे में राजमार्ग के पास "संदिग्ध सामग्री" की मौजूदगी के बाद जम्मू- रजौरी,-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट कर दिया है। राजमार्ग के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही को एक लिंक रोड के माध्यम से मोड़ दिया गया है तथा राजमार्ग का लगभग सात किलोमीटर का हिस्सा बंद कर दिया गया है।
सुरक्षा बलों को संदेह हुआ कि रजौरी,के मंजाकोट इलाके के नियाली में राजमार्ग के पास कुछ संदिग्ध सामग्री मौजूद का संदेह हुआ तथा अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीमों के साथ-साथ पुलिस तथा सेना के बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।
हाइवे

0 टिप्पणियाँ