पुंछ, 9 अगस्त: पुंछ के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट इलाके में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान पकड़े गए एक घुसपैठिए के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 21 साल का यह घुसपैठिया तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था, तभी सेना तथा पुलिस ने उसकी हरकत देख ली तथा उसे हिरासत में ले लिया। सेना, पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने उस व्यक्ति से पूछताछ की। युवक को अब पुलिस लॉकअप में बंद कर दिया गया है तथा वह पुलिस हिरासत में है तथा मेंढर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है शख्स की पहचान अब्दुल वहाब के रूप महुई है जो अफगानिस्तान का रहने वाला है तथा फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा था.


0 टिप्पणियाँ