
जम्मू - अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के बाद एक जंगली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि सेना तथा पुलिस ने सुबह करीब छह बजे बुफ्लैज सेक्टर के चमरेर तथा गंगना टॉप में तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी दलों ने चमरेर वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि गहन तलाशी अभियान चलाने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ