
जम्मू, 2अगस्त: अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को कुल 984 यात्री पहलगाम तथा बालटाल में अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम तथा बालटाल के लिए रवाना हुए अधिकारियों ने कहा, "984 यात्रियों में से 498 21 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए, तथा 486 33 वाहनों में बालटाल के लिए रवाना हुए।

0 टिप्पणियाँ