
कुपवाड़ा, 31 जुलाई: तंगधार इलाके में एक ट्रक तथा सूमो की टक्कर में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जेके03एच नंबर का एक ट्रक कुपवाड़ा से तंगधार की ओर जा रहा था, तभी मुख्य बाजार तंगधार में उसकी टाटा सूमो से टक्कर हो गई घटना के बाद निकटवर्ती सेना इकाई के सैनिक हरकत में आए तथा घायलों को उप जिला अस्पताल तंगधार में पहुंचाया गया ।
इस बीच, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. फारूक कुरेशी ने बताया कि नौ घायल लोगों को एसडीएच तंगधार लाया गया पांच गंभीर लोगों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया घायलों की पहचान परवेज अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी त्राल, नूर दीन पुत्र अमन दीन, गुलशन बानो पुत्री नासिर अहमद, अब्दुल रऊफ पुत्र गुलाम हसन, मोहम्मद अकबर पुत्र हकीम दीन, शाजिया बोना पुत्री नूर फिन के रूप में हुई है। सभी करनाह के निवासी, जहीर खान पुत्र हुसैन शाह निवासी टीपी कुपवाड़ा तथा नजीर अहमद (35) पुत्र जलाल दीन निवासी जादा करनाह।
पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है तथा सम्बंधित धाराओं के तहत प्रथम रिपोर्ट सूचना दर्ज की गई है।

0 टिप्पणियाँ