1181 अमरनाथ यात्री जम्मू बेस कैंप से कश्मीर के लिए रवाना


जम्मू, 4 अगस्त: कुल 1181 अमरनाथ यात्री शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से पहलगाम तथा बालटाल के लिए रवाना हुए। अधिकारियों के अनुसार, 1181 यात्रियों में से 706 यात्री 24 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 475 यात्री 22 वाहनों में बालटाल के लिए शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। यात्री 46 वाहनों के काफिले में अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा के लिए रवाना हुए तथा उन्हें श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू-कश्मीर पुलिस तथाअर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ