
बांदीपोरा, 26 जुलाई: समाज से नशीली दवाओं को खत्म करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए,हाजिन बांदीपोरा में पुलिस नेभूमि के विशाल क्षेत्र में फैली भांग की खेती को नष्ट कर दिया है।हाजिन पुलिस स्टेशन के SHO के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने उत्पाद शुल्क विभाग के साथ मुख्य बाजार हाजिन तथा इसके आस-पास के इलाकों में भांग नष्ट अभियान चलाया तथा भूमि के विशाल क्षेत्र में फैली भांग की खेती को नष्ट कर दिया।पुलिस ने एक बार फिर उन सभी लोगों को सलाह दी है जिन्होंने बांदीपोरा में कहीं भी भांग या किसी अन्य नशीले पदार्थ की खेती की है, वे इसे स्वयं नष्ट कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई करना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ