राजौरी एलओसी में नौ किलोग्राम नशीले पदार्थों की खेप बरामद: पुलिस

इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और बीएसएफ ने अंजाम दिया


राजौरी, 28 जुलाई : सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह जिले के नौशेरा के झंगड़ इलाके में नियंत्रण रेखा पर शुरू किए गए एक अभियान के दौरान नशीले पदार्थो की एक खेप बरामद की।यह ऑपरेशन एक विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस,  सेना तथा  बीएसएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था।राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृतपाल सिंह ने कहा कि कुछ विशेष खुफिया जानकारी थी जिसके आधार पर नौशेरा सेक्टर के झंगड़ के एलओसी इलाके में एक ऑपरेशन शुरू किया गया था। 

राजौरी के एसएसपी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 8 किलो 960 ग्राम वजन के नशीले पदार्थों के पांच पैकेट मिले, जिन्हें  कब्जे में ले लिया गया है.नौशेरा पुलिस स्टेशन में FIR 171/2023 U/Ss 8/21/22 NDPS Act में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है। सिंह ने कहा कि मामले की जांच के साथ-साथ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं भी जारी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ