वेल्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा गैस सिलेंडर फट गया

उधमपुर 28 जुलाई : उधमपुर जिले के संगूर इलाके में शुक्रवार को एक वेल्डिंग वर्कशॉप में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पंचैरी के राजिंदर कुमार तथा पंजग्रेन के गुगी कुमार के रूप में हुई है।उन्हें तुरंत उधमपुर के एसोसिएटेड सरकारी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों व्यक्तियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है तथा ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है.
धमाका

0 टिप्पणियाँ