एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है
श्रीनगर, 26 जुलाई : डोडा जिले में मंगलवार देर शाम सड़क हादसा में तीन लोगों की जान चली गई तथा एक घायल हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के जरिये से समाचार एजेंसी कश्मीर स्क्रॉल ने बताया कि थाथरी से गंदोह की ओर जा रही एकअल्टो कार बांस के पास पहुंचते ही 500 फीट गहरी खाई में फिसल गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. तीन मृत व्यक्तियों की पहचान द्रुरी गंदोह निवासी 30 वर्षीय बिलाल अहमद, धोसा गंदोह निवासी इंशा (12)फीमेल, तथा सनवारा गंदोह निवासी मुजफ्फर हुसैन के रूप में की गई। घायल की पहचान 14 वर्षीय दानिश अयाज अहमद के रूप में हुई।


0 टिप्पणियाँ