पुलिस ने चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया, कुलगाम ग्रेनेड हमले का मामला सुलझाया

उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार तथा  गोला-बारूद बरामद किया गया 


श्रीनगर, 28 जुलाई : पुलिस ने सेना के साथ मिलकर कुलगाम में चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके ग्रेनेड फेंकने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिससे यारीपोरा ग्रेनेड हमले का मामला सुलझ गया, जिसमें कई नागरिक घायल हो गए थे। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।24-05-2022 को मेन चौक यारीपोरा में एक पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका गया, हालांकि ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया तथा पास की भीड़ में फट गया, जिसमें 13 लोग घायल हो गए।  पुलिस स्टेशन यारीपोरा में कानून की  धाराओं के तहत एक मामला एफआईआर संख्या 24/2022 दर्ज किया गया तथा मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान, कुलगाम पुलिस ने सेना (1आरआर) के साथ मिलकर आतंकवादी अपराध मामले में शामिल होने के लिए चार आतंकवादी षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नासिर नबी डार पुत्र गुलाम नबी डार, मोहम्मद अब्बास डार पुत्र अब्दुल गनी डार, दोनों निवासी गुंडचहल फ्रिसल, आकिब माजिद गनी पुत्र अब्दुल माजिद गनी निवासी बदरू, यारीपोरा तथा  जाहिद अली भट पुत्र अली मोहम्मद के रूप में की गई है।  

ग्रेनेड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ