अनंतनाग में कार एक्सीडेंट से लड़की की मौत, तीन अन्य घायल

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है


श्रीनगर, 12 जुलाई : अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दीबिजबेहरा अनंतनाग में आज दोपहर एक कार के पेड़ से टकरा जाने से एक किशोरी की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ने बताया कि कार जीडीसी बिजबेहरा के पास एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को एसडीएच बिजबेहारा ले जाया गया, जहां नई बस्ती अनंतनाग के अनायत जान (18) के रूप में पहचानी गयी लड़की को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

घायलों की पहचान बुरहान अहमद (18) पुत्र अजाज अहमद वानी, निवासी फ्रिसल, अबरार अहमद वानी (19) पुत्र निसार अहमद, निवासी नई बस्ती तथा अहमद शाह निवासी खानबल अनंतनाग के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है तथा आगे की जांच शुरू कर दी गयी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ